ब्यावरा/कुरावर: मौसम ने एकाएक करवट ली और कल रात से जिले में कई जगहों पर आकाशीय गर्जना के साथ जोर की बारिश होने लगी. कुरावर में एक घंटे तक बारिश हुई. ब्यावरा में भी देर शाम को तेज बारिश हुई. सुठालिया सहित अन्य जगह पर भी बारिश हुई. मंगलवार से बादल छाने के साथ ही बारिश का सिलसिला शुरु हो गया. ब्यावरा में देर शाम तेज बारिश हुई.
गेहूं की फसल आड़ बिछी
कुरावर में शाम के समय एक घंटे तक बारिश हुई.कुरावर सहित ग्राम सेमलखेड़ी, गीलाखेड़ी, संवास, बडनगर, मानपुरा, पीपलखेड़ा में चने के बराबर ओले गिरे. जानकारी के अनुसार चने के बराबर ओले गिरे, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. गेहूं की फसल आड़ी फसल बिछने की जानकारी है. ग्राम सेमलखेड़ी निवासी सरजन सिंह, गीलाखेड़ी निवासी संतोष वर्मा, पीपलखेड़ा निवासी बलराम सिंह के अनुसार बारिश के बीच ओलावृष्टि भी हुई, जिससे गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है.
Next Post
मुरैना में भारी ओलावृष्टि से सरसों की फसल हुई बर्बाद
Wed Jan 28 , 2026
मुरैना:मुरैना जिले में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान तेज बारिश और ओलावृष्टि से मुरैना जिले में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कहीं गेहूं और चना खेतों में आढ़ी गिर गई, तो कहीं सरसों की फसल पूरी […]

You May Like
-
6 months ago
मित्रता हो तो कृष्ण सुदामा जैसी : सतीश महाराज
-
7 months ago
फिलीपींस में मचा हाहाकार
-
1 year ago
मुझ पर हमले की बात है झूठी : कलेक्टर