मुरैना में भारी ओलावृष्टि से सरसों की फसल हुई बर्बाद

मुरैना:मुरैना जिले में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान तेज बारिश और ओलावृष्टि से मुरैना जिले में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कहीं गेहूं और चना खेतों में आढ़ी गिर गई, तो कहीं सरसों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई।

मुरैना में चने के आकार के ओले गिरे। बेमौसम बारिश और ओलों से किसान गहरे संकट में आ गए हैं। देर रात मुरैना के कई विकास खंडों कैलारस, पहाड़गढ़, जौरा में तेज बारिश के साथ ओले गिरे हैं।लगातार हो रही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से परेशान किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द फसल नुकसान का सर्वे कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि समय पर राहत नहीं मिली तो उनकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ सकती है

Next Post

बारिश-ओलावृष्टि से शिवपुरी में गेहूं- चने की फसल चौपट

Wed Jan 28 , 2026
शिवपुरी: जिले में तेज बारिश और ओलावृष्टि से चना, गेहूं, सरसों, टमाटर और प्याज की फसल को भारी नुकसान हुआ है। शिवपुरी, कोलारस, करेरा और पिछोर विधानसभा क्षेत्रों में तेज बारिश हुई है। कई जगह चने के खेतों में पानी भर गया, जिससे फसल बिछ गई। सब्जियों की पत्तियां झड़ […]

You May Like