एक ही दिन में ढाई डिग्री लुढक कर तापमान जा पहुंचा 5 डिग्री पर 

ब्यावरा।गुरुवार को न्यूनतम तापमान में एकाएक गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री नीचे जा लुढका. तापमान गिरते ही कड़ाके की ठंड का जबर्दश्त प्रकोप रहा.

 

बुधवार की रात्रि से ही एकाएक ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरु कर दिया था. गुरुवार सुबह से ठंड का काफी जोर रहा. ठंड में काफी तेजी के कारण लोगों को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा. खासकर सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों, कामकाज, नौकरी पर जाने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री था जो गुरुवार को लुढककर 5 डिग्री पर जा पहुंचा. ठंड से बचाव हेतु जगह-जगह अलाव जलते हुए देखे गये.

Next Post

अटल जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का सीएम डॉ यादव और प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने किया उद्घाटन

Thu Dec 25 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों […]

You May Like