मजदूरी करने कानपुर गए तीन मजदूरों में एक की सड़क हादसे में मौत,दो घायल

नवभारत न्यूज

दमोह. मजदूरी करने कानपुर गए तीन लोगों में एक 16 वर्षीय बालक की रास्ते मौत हो गई, जबकि दो और मजदूर घायल हुए थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजन किशन कोरी ने बताया कि विगत 20-25 दिन पूर्व कानपुर के आगे एक ट्रक ने ऑटो टक्कर मारी थी, जिसमें मेरा 16 वर्षीय अर्जुन पिता रजनीश कोरी, संजना 35 वर्ष और विक्रम जीत कोरी निवासी बजरिया तीन दमोह सवार थे. जिसमें तीनों की हालत गंभीर होने पर कानपुर अस्पताल में इलाज चल रहा था, छुट्टी हो जाने पर तीनों को दमोह लाया जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में अर्जुन 16 वर्षीय ने रास्ते में दम तोड़ दिया. जिसे दमोह जिला अस्पताल में बुधवार शाम को लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. जिसके शव को सुरक्षित जिला अस्पताल केशव ग्रह में रखवा दिया गया है. सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

Next Post

विधायक परिहार, सखलेचा ने लहसुन की निलामी बोली लगाकर नवीन कृषि उपज मण्डी का किया शुभारंभ

Wed Jan 15 , 2025
विधायक एवं जि.प.अध्यक्ष ने बैंक भवन एवं मण्डी के प्रशासनिक भवन का किया लोकार्पण   नीमच। नीमच के डूंगलावदा, चंगेरा में नवीन अतिरिक्त मंडी प्रांगण के लहसुन शेड में बुधवार को विधायक श्री दिलीप सिह परिहार, श्री ओमप्रकाश सखलेचा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जनसिंह चौहान, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री उमरावसिंह […]

You May Like