असीम घोष हरियाणा तथा गजपति राजू गोवा के राज्यपाल नियुक्त

नयी दिल्ली 14 जुलाई (वार्ता) प्रो. असीम कुमार घोष को हरियाणा और पी अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल तथा कविन्द्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति सचिवालय ने सोमवार को यहां बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुुर्मु ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उप राज्यपाल पद से ब्रिगेडियर बी. डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनके स्थान पर श्री कविन्द्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है।

इसके अलावा राष्ट्रपति ने प्रो. असीम कुमार घोष को हरियाणा और श्री पी अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया है।

ये सभी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

Next Post

मोदी ने नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक व्यक्त किया

Mon Jul 14 , 2025
नयी दिल्ली 14 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। श्री बुहारी का रविवार को लंदन के एक अस्पताल में निधन हो गया था। प्रधानमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया […]

You May Like