बिना डॉक्टर के पर्चे के दवा देने पर दुकानदार के विरूद्ध हुई एफआईआर

रीवा। ग्राम खटखरी जिला मऊगंज निवासी श्रीमती श्वेता यादव 5 माह के बेटे धर्मेन्द्र यादव की गतदिवस दुखद मौत हो गयी. इस संबंध में कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने बताया कि विनोद मेडिकल स्टोर के संचालक जितेन्द्र कुमार गुप्ता ने डॉक्टर के पर्चे के बिना बच्चे को दवा दी. इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है. आरोपी दुकानदार जितेन्द्र कुमार गुप्ता के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी गयी है. पुलिस प्रकरण में कार्यवाही कर ही है.

कलेक्टर ने बताया कि इस पूरी घटना की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला तथा एसडीएम हनुमना श्रीमती रश्मि चतुर्वेदी से जांच कराई गयी. बच्चे की माता और परिवारजनों से भी इस संबंध में पूरी जानकारी ली गयी. बच्चे की माता श्रीमती श्वेता यादव ने बताया कि उनका बच्चा पिछले एक माह से बीमार था. उसे सांस लेने में कठिनाई हो रही थी. उसका मऊगंज में डॉ. मंसूरी खान से उपचार कराया गया. इसके बाद 4 दिन पहले ग्राम खटखरी में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. एम.के. मिश्रा से उपचार कराया गया. इससे आराम न मिलने पर 24 अक्टूबर को बच्चे को लेकर विनोद मेडिकल स्टोर के संचालक जितेन्द्र कुमार गुप्ता से तीन दवायें ली गयी. इनमें एमॉक्सीसिलीन ओरल सस्पेशन, बेटामेथासोन, सोडियम फास्फेट ओरल ड्राप तथा ट्रेराब्यूटाइंन व्रोमाक्सीन सिरप लिया गया. दुकानदार द्वारा बताया गयी मात्रा बच्चे को दी गयी. कलेक्टर ने बताया कि श्रीमती श्वेता यादव का पुत्र एक माह से बीमार था. उसका लगातार उपचार किया जा रहा था. शिशु की मृत्यु बहुत दुखद है. इस घटना की मेडिकल टीम विस्तृत जांच कर रही है. जांच में दोषी पाये जाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी. उसके द्वारा दी गई दवाओं के सेम्पल लेकर उन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आने पर समुचित कार्यवाही की जायेगी.

Next Post

छठ महापर्व की व्यवस्थाओं को लेकर परेशान क्यों हैं आप के नेता: सचदेवा

Sun Oct 26 , 2025
नयी दिल्ली 26 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने रविवार को यमुना की सफाई और छठ महापर्व को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से की गयी व्यवस्थाओं के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला और कहा कि उन्हें समझ नहीं आ […]

You May Like

मनोरंजन