ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेले में पशु मेला पुनः चालू कराने अन्नदाताओं ने मांग की है। 125 वर्ष से संचालित, 200 एकड़ में फैले हुए मेले को मूलरूप से अन्नदाताओं के लिये पशु मेले के रूप में प्रारंभ किया गया था। कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस बात को विशेषरूप से रेखंकित भी किया।
कालान्तर में पिछले कई वर्षो से मेले में संचालित होने वाले पशु मेला को अनावश्यक रूप से बंद कर दिया गया है। अब यह मेला शुद्ध व्यापारिक हो गया है और अपने मूल रूप को कही पीछे छोड दिया है। किसानों ने मांग की है कि बंद हुए पशु मेले को पुनः प्रारंभ करने हेतु मध्य प्रदेश सरकार कदम उठाए जिससे ‘‘अन्नदातां‘‘ के प्रति पुनः सम्मान स्थापित हो सके।
