महफिल बार में युवती की चाकू मारकर हत्या

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत दीनदयाल चौक के पास स्थित महफिल बार के भीतर शुक्रवार को एक सिरफिरे युवक ने अपनी ही सहकर्मी युवती की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में हडक़ंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीनशुरू कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, मुस्कान चौधरी और पवन बर्मन दोनों ही दीनदयाल चौक स्थित महफिल बार में एक साथ काम करते थे। रोज की तरह शुक्रवार को भी दोनों ड्यूटी पर थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद को बढ़ता देख बार के अन्य कर्मचारियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों को समझा-बुझाकर अलग कर दिया। उस वक्त मामला शांत होता दिखाई दे रहा था। विवाद शांत होने के कुछ ही देर बाद, आरोपी पवन बर्मन के सिर पर खून सवार हो गया। वह कर्मचारियों द्वारा अलग किए जाने के बाद भी शांत नहीं हुआ था। उसने मौका पाकर अचानक किचिन के पास मौजूद मुस्कान चौधरी पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

चाकू के वार इतने घातक थे कि मुस्कान खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी। बार के भीतर अचानक हुई इस वारदात से वहां मौजूद स्टाफ और ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। लहूलुहान हालत में मुस्कान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही गोहलपुर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और बार में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं छापेमारी की जा रही है।

Next Post

शारदा विहार स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sat Aug 15 , 2026
भोपाल: केरल टेंपल शारदा विहार स्कूल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। Facebook Share […]

You May Like