वेदांता ने सोने और महत्वपूर्ण खनिजों की खोज के लिए शुरू की देश की पहली पोर्टेबल रिग

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (वार्ता) प्रमुख खनन कंपनी वेदांता ने देश में पहली बार पोर्टेबल रिग का इस्तेमाल शुरू किया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि यह हाई-टेक, हाई-स्पीड हाइड्रोस्टैटिक पोर्टेबल रिग है, जिसमें आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं भी मौजूद हैं। इन रिग्स का इस्तेमाल छत्तीसगढ़ में वेदांता की दो प्रमुख अन्वेषण परियोजनाओं में किया जा रहा है। इन परियोजनाओं में सोने और निकेल, क्रोमियम तथा प्लैटिनम समूह के तत्वों जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की खोज की जा रही है।

दुर्गम और कठिन इलाकों में काम करने के लिए खास तौर पर तैयार की गयी यह रिग 1,000 मीटर तक तेज ड्रिलिंग कर सकती है, जबकि आमतौर पर रिग्स 300-400 मीटर तक ही ड्रिलिंग कर पाती हैं। साथ ही, इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में लगने वाला समय भी बचता है। यह देश में खनिज अन्वेषण क्षमता के क्षेत्र में पहली ऐसी पहल है। इस रिग की तैनाती से वेदांता की एक्सप्लोरेशन क्षमता में बड़ा सुधार हुआ है। इससे भारत में मौजूद अभी तक कम खोजे गए खनिज भंडार तक तेजी से, सुरक्षित तरीके से, कम नुकसान के साथ और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचने में मदद मिलेगी।

वेदांता 10 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक हासिल करने वाली देश की एकमात्र कंपनी है। इनमें सोना, मैंगनीज, तांबा, निकेल-क्रोमियम-पीजीई (प्लैटिनम ग्रुप ऑफ एलिमेंट्स), टंगस्टन, ग्रेफाइट, वैनेडियम, रेयर अर्थ एलिमेंट्स और पोटाश शामिल हैं। इनमें से पांच ब्लॉक में अन्वेषण का काम पहले ही शुरू हो चुका है।

.....

Next Post

शाजापुर में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल: कलेक्टर घेराव से पहले पुलिस ने वाटर कैनन से रोका, कार्यकर्ता हिरासत में अमित शाह के इस्तीफे की मांग पर शाजापुर में सियासी संग्राम, डिपो पर कांग्रेस-पुलिस आमने-सामने

Mon Aug 24 , 2026
शाजापुर, शाजापुर में सोमवार को युवा कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होना था, लेकिन कांग्रेस नेताओं के देरी से पहुंचने के कारण सभा करीब 2 बजे शुरू हुई। बस स्टैंड पर आयोजित सभा में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब, प्रदेश […]

You May Like