इंदौर: गांधीनगर थाना क्षेत्र की न्यू मुस्लिम कॉलोनी में बंद मकान को निशाना बनाकर बदमाश सोने चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए. वारदात का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.न्यू मुस्लिम कॉलोनी निवासी सलीम शेख उम्र 47 साल के घर में 9 मई की सुबह 9 से 11 बजे के बीच चोरी हुई.
अज्ञात बदमाश मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और गेहूं की कोठी में रखे पुराने इस्तेमाल के सोने चांदी के जेवर तथा नकदी समेटकर फरार हो गए. करीब दो महीने बाद मामले की शिकायत दर्ज होने पर गांधीनगर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है
