पोषण पुनर्वास केंद्र में बेड क्षमता 10 बताई, निरीक्षण में 4 बच्चे भर्ती मिले

आलोट: सिविल अस्पताल आलोट पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण सीएमएचओ ने किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं को जांचा। पोषण पुनर्वास केन्द्र में बेड क्षमता 10 बताई गई, निरीक्षण में 4 बच्चे ही भर्ती पाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे ने सिविल अस्पताल आलोट पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रसूति कक्ष, पोषण पुनर्वास केंद्र, दवाइयो के स्टोर रूम, आदि में सुधार संबंधी कार्यवाही के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि प्रसूति कक्ष में पर्याप्त साफ स्वच्छता एवं निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएं, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यहां उपस्थित बीएमओ डॉ देवेंद्र मौर्य ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों के 13 पद स्वीकृत है, किंतु वर्तमान में केवल 2 चिकित्सकों की ही पद स्थापना है।

अस्पताल में प्रतिमाह लगभग 150 डिलीवरी होती है जिसके कारण अस्पताल में कार्यभार अधिक रहता है। सीएमएचओ ने इस संबंध में राज्य स्तर पर पत्राचार कर चिकित्सकों की व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने प्रसव उपरांत देखभाल कक्ष में भर्ती माताओ से बातचीत की तथा उन्हें प्रसव पश्चात 1 घंटे के भीतर स्तनपान , 6 माह तक केवल स्तनपान और 6 माह के बाद पूरक पोषण आहार दिए जाने का परामर्श दिया। पोषण पुनर्वास केंद्र में भ्रमण के दौरान चार बच्चे भर्ती पाए गए, जबकि बेड क्षमता 10 होना बताई गई।

Next Post

अशोकनगर के पारदी गिरोह ने पेट्रोल पंप पर डाली थी डकैती

Sun Jun 8 , 2025
उज्जैन: 22-23 मई की रात तराना-मक्सी कनासिया नाका के पास जिओ पेट्रोल पंप पर 6 से 7 बंदूकधारी बदमाशों ने डाका डाला था और 42 हजार रूपये नगद, सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल, क्रेडिट कार्ड लूट लिये थे। 12 दिन बाद पुलिस ने डकैती में शामिल पारदी गिरोह के एक […]

You May Like