उज्जैन: 22-23 मई की रात तराना-मक्सी कनासिया नाका के पास जिओ पेट्रोल पंप पर 6 से 7 बंदूकधारी बदमाशों ने डाका डाला था और 42 हजार रूपये नगद, सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल, क्रेडिट कार्ड लूट लिये थे। 12 दिन बाद पुलिस ने डकैती में शामिल पारदी गिरोह के एक बदमाश को गुना के अशोकनगर से गिरफ्तार कर लिया है।
बदमाशों ने दिनभर की कलेक्शन राशि 42 हजार रुपए नगद लूटने के साथ ही पंप मालिक से सोने की चेन, अंगूठी और क्रेडिट कार्ड के साथ मोबाइल भी छीन लिया था।
पेट्रोल पर डाका पड़ने की खबर मिलते ही तराना और मक्सी की पुलिस नेशनल हाइवे पर पहुंच गई थी। लेकिन बदमाश भाग निकले थे। तराना पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की थी। 12 दिन तक उज्जैन, रतलाम, गुना और अशोकनगर के कैमरों की खाक छानने के बाद पुलिस ने पारदी गिरोह के बदमाश सोनू उर्फ कचरा पिता बसीरा पारदी निवासी ग्राम मुदरा भादरा थाना पिपरई जिला अशोकनगर को गिरफ्तार किया
