शहर के अंदर चल रही डेयरी को हटाने नगर निगम कमिश्नर ने दिया अल्टीमेटम

नवभारत न्यूज

रीवा, 2 जनवरी, निगमायुक्त डॉ0 सौरभ सोनवणे द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियो के अन्तर्गत वार्ड क्र 21, 28, 29 एवं 40 में प्रात: भ्रमण कर विभिन्न दिशा निर्देश दिए. वार्ड 40 में साफ सफाई व्यवस्था में प्रभावी कार्यवाही न करने के कारण जोन क्र. 04 के स्वास्थ्य अधिकारी एवं सेनेटरी इंस्पेक्टर एक सप्ताह वेतन रोके जाने के निर्देश दिये है. कमिश्नर ने शहर के अंदर चल रही डेरियो को हटाने के निर्देश दिये है.

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर को जानकारी मिली कि वार्ड क्र. 40 से वार्ड दरोगा एवं चार कर्मचारी जो उसी वार्ड के निवासी है और उसी वार्ड में कार्य कर रहे है उनको अन्य वार्ड में स्थानांतरित किये जाने के निर्देश दिए. जोन अन्तर्गत जो भी निर्माण कार्य चल रहें है उनकी समय सीमा निर्धारित कर शीघ्र कार्य पूर्ण कराये. वार्ड क्र. 21 बसंल बस्ती में टी प्वाईंट के पास नाली कवर्ड किया जाय एवं वार्ड क्र 28 एवं 21 रोड में फैले अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे. सभी जोन में नाला गैंग को डिवाईड करना नाला गैंग की प्रतिदिन की रिपोर्टिंग देना सुनिश्चित करें. वार्ड क्र. 40 बेलदार मोहल्ला की कुआ को कवर्ड कराया जाय. वार्ड क्र. 29 में हजारी चैराहा से रानी तालाब मार्ग की नाली कवर्ड करवाना सुनिश्चित करें. वार्ड क्र 29 के द्वारा रोड में अवैध निर्माण पाये जाने पर नोटिस दिया जाकर तत्काल विधिवत कार्यवाही के निर्देश दिए. वार्ड क्र 29 में डेयरी संचालन पाये जाने पर कहा कि 03 दिवस के अन्दर स्वयं से डेयरी नही हटाते तो नगर निगम द्वारा हटाने की कार्यवाही की जाये एवं सभी वार्डो में संचालित डेयरी चिन्हित कर नियमानुसार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें. भ्रमण के दौरान एसबीएम नोडल/सहायक आयुक्त श्रीमती रूपाली द्विवेदी, सहायक यंत्री संतोष पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी मुरारी कुमार मौजूद रहे.

Next Post

कम प्रगति वाले सुपरवाइजर की रोकी वेतन, एक का निलंबन

Thu Jan 2 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 2 जनवरी, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक संपन्न हुई. बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना की सेक्टरवार समीक्षा की. उन्होंने रौसर ग्राम में पदस्थ सुपरवाइजर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के […]

You May Like