गौ संरक्षण की तीन मांगों को लेकर अटल चौक पर भूख हड़ताल

भिंड। गौ संरक्षण एवं सेवा से जुड़ी तीन प्रमुख मांगों को लेकर गोहद के अटल चौक पर धरना-प्रदर्शन के साथ भूख हड़ताल शुरू की गई है। आंदोलनकारियों ने मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

भूख हड़ताल पर आंदोलन के संयोजक सौरभ खटाना बैठे हैं। आंदोलन स्थल पर संत कालिदास महाराज भी पहुंचे और आंदोलनकारियों का समर्थन करते हुए शासन-प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में गोहद क्षेत्र की गौशालाओं का नियमित संचालन, गौचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कर गौवंश के लिए सुरक्षित करना तथा घायल एवं बीमार गौवंश के उपचार के लिए गोहद में गौ अस्पताल की स्थापना शामिल है।

संत कालिदास महाराज ने कहा कि यदि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए समाधान की दिशा में तत्काल कदम उठाने की मांग की।

धरना-प्रदर्शन में पाइलेट बाबा, महेश करारिया फौजी, लोकेश पंडित, काना पंडित, श्यामवीर गुर्जर, भूपेंद्र राठौर, पवन कसाना, नंदू श्रीवास, सचिन राठौड़, पिंकी उछादिया, गौरव राठौड़, ठप्पे तोमर, राम वाल्मीकि, प्रदीप रावत, सुजल शर्मा, अशोक फौजी, अंतराम प्रजापति फौजी और अरुण शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आंदोलन के बाद अब प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर सभी की नजरें हैं।

Next Post

रहवासियों को बांटे नोटिस,जनता बोली 15 से 12 फिट कर दो 

Wed Sep 23 , 2026
उज्जैन। खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक करीब 730 मीटर मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इस चौड़ीकरण की जद में बड़ी संख्या में मकान और दुकानें आ रही हैं। नगर निगम की ओर से नपती और भवनों पर निशान लगाने […]

You May Like