मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, औषधियों के नमूने जांच के लिए लिए गए

सीधी । कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक खरे के मार्गदर्शन में जिले में औषधियों के अवैध विक्रय एवं नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में औषधि निरीक्षक कृष्णकांत मरावी द्वारा 16 एवं 17 सितम्बर को सम्राट चौक सीधी स्थित विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आशीष मेडिकल स्टोर, विवेक मेडिकल स्टोर सीधी ऑप्टिकल एंड मेडिकल स्टोर, प्रगति मेडिकल स्टोर तथा अमहा तिराहा स्थित आशा फार्मा का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान मेडिकल स्टोर्स में उपलब्ध औषधियों के आवश्यक नमूने गुणवत्ता परीक्षण एवं जांच के लिए लिए गए। इन नमूनों को नियमानुसार परीक्षण के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण के दौरान औषधियों के भंडारण एवं विक्रय की व्यवस्था के साथ संबंधित अभिलेखों की भी जांच की गई। औषधि निरीक्षक ने संचालकों को निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप औषधियों का भंडारण और विक्रय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में 21 सितम्बर को ग्राम सिरसी में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो अवैध दुकानों को सील किया गया। विभाग द्वारा औषधियों के अवैध विक्रय एवं नियमों के उल्लंघन की शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

Next Post

हाईकोर्ट बार में गूंजे गणपति के जयकारे, मुख्य न्यायमूर्ति कोगजे ने की महाआरती

Mon Sep 21 , 2026
जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा प्रतिष्ठापित भगवान गणेश की प्रतिमा की सोमवार को विधि-विधान से महाआरती की गई। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे एवं न्यायमूर्ति विवेक जैन ने महाआरती में शामिल होकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इस दौरान हाईकोर्ट परिसर में गणपति के जयकारे गूंजते रहे। […]

You May Like