भ्रूण-गर्भपात परीक्षण: दो डॉक्टरों समेत नर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जबलपुर: भ्रूण परीक्षण, गर्भपात कराने के मामले में ओमती पुलिस ने सफेदपोश डॉक्टरों समेत नर्स के खिलाफ मंगलवार देर रात्रि एफआईआर दर्ज कर ली है।
दरअसल मालवीय चौक स्थित डिजिटल एक्स-रे सोनोग्राफी और अधारताल स्थित सरल डायग्नोस्टिक सेंटर में अवैध तरीके से भ्रूण परीक्षण कराने के बाद गर्भपात कराये जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद एएसपी अनु बेनीवाल के नेतृत्व में ऑपरेशन गरिमा के तहत एक महिला आरक्षक को दोनों सेंटरों में जाल बिछाते हुए भेजा गया था जहां भ्रूण परीक्षण के लिए 15000 रूपए में सौदेबाजी हुई बल्कि बालिका होने पर गर्भपात कराने की डील तय हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दी थी। दोनां सेंटरों को सील किया गया था । मंगलवार को पुलिस ने मामले में मालवीय चौक स्थित आर.के. डिजिटल एक्स-रे सोनोग्राफी कलर डॉप्लर सेंटर संचालित करने वाले डॉक्टर राजेन्द्र अग्रवाल और उसके संरक्षण में अधारताल स्थित सरल डायग्नोस्टिक सेंटर को ऑपरेट करने वाले उनके जूनियर डॉक्टर सतीश अग्रवाल समेत यहां तैनात नर्स डोली उर्फ खुशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
15 हजार में जांच, गर्भपात करने लाखों ऐंठे
जांच में यह बात सामने आई कि गिरोह पेट में पल रहे बच्चे का लिंग बताने के लिए प्रति ग्राहक से 15 हजार रूपए लेते थे। इसके बाद गर्भपात कराने के लिए लाखों रूपए की मोटी रकम ऐंठ लेते थे। भ्रूण परीक्षण के बाद सरल पैथॉलॉजी अधारताल में गर्भपात कराया जाता था। अधिकतर गर्भपात टेस्ट में लडक़ी होने पर किए गए है। इस मामले की विस्तृत जांच पड़ताल जारी है जिसमें कई और बड़े चेहरों के बेनकाब होने की उम्मीद है। अब तक कितने भ्रूण परीक्षण और गर्भपात हुए है और इस खेल में कौन-कौन शामिल है इसका पता लगाया जा रहा है।
दस्तावेज किए जब्त, जांच मशीन हुई जब्त
मालवीय चौक स्थित डिजिटल एक्स-रे सोनोग्राफी और अधारताल स्थित सरल डायग्नोस्टिक सेंटर से पुलिस ने अहम दस्तावेज जब्त किए । इसके अलावा सरल डायग्नोस्टिक से भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाली मशीन को जब्त कर लिया है।
इनका कहना है
मालवीय चौक स्थित डिजिटल एक्स-रे सोनोग्राफी और अधारताल स्थित सरल डायग्नोस्टिक सेंटर मेें भ्रूण परीक्षण और गर्भपात कराने के मामले में डॉ. राजेश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, नर्स के खिलाफ ओमती थाने में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है साथ ही दोनों सेंटर से अहम दस्तावेज और जांच मशीन को भी जब्त किया गया।
अनु बेनीवाल, एएसपी

Next Post

International Tiger Day Special: क्यों कहलाता है मप्र 'टाइगर स्टेट'? जानिए 785 बाघों, संरक्षण और सफलता की पूरी कहानी

Wed Jul 29 , 2026
भोपाल: देश में जब भी बाघों की बात होती है, तो सबसे पहले नाम मध्यप्रदेश का आता है। यही वजह है कि मध्यप्रदेश को ‘टाइगर स्टेट’ कहा जाता है। लेकिन यह पहचान एक दिन में नहीं बनी। वर्षों की मेहनत, बेहतर वन प्रबंधन और लगातार संरक्षण के प्रयासों ने प्रदेश […]

You May Like