हादसे ने झकझोरा: कांप उठी रूह, दो एम्बुलेंस में 6 लाशें महाराष्ट्र रवाना

*अपडेट* ….

देर रात तक पहुंचेंगी जलगांव फिर वहां से परिजन कर्नाटक तक ले जाएंगे शव

जबलपुर। खितौला थाना अंतर्गत पहरेवा हाइवे में हुए दर्दनाक सडक़ हादस मेें महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की की फोरव्हीलर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे मेें छह: लोगों की मौत हो गई जिसने भी ये मंजर देखा उसकी आंख नम हो गई। लाशें देख रूह कांप उठी थी। पीएम के बाद एक साथ लाशों को दो एसी एम्बुुलेंस में महाराष्ट्र तक ले जाया गया। इसके साथ ही जिला प्रशासन का एक वाहन भी साथ मेें रवाना हुआ। दोनों एम्बुलेंस और प्रशासनिक वाहन महाराष्ट्र जलगांव तक शवों को ले जायेगी जहां से देर रात्रि परिजन और प्रशासिनक टीम शवों को कर्नाटक तक ले जायेगी। विदित हो कि इसके पूर्व सिहोरा में महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिसमें सात की मौत हुई और अब आधा दर्जन लोगों की सडक़ हादसे में जान चली गई इस हादसे ने एक बार फिर  झकझोर कर रख दिया है।

मौत छूकर निकली, खरोंच आई

हादसा इतना जोरदार रहा कि तवेरा के परखच्चे उड़ गए थे। जिसमें सवार आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई लेकिन इसी फोरव्हीलर में सवार सदाशिव को मौत छूकर निकल गई उसे सिर्फ खरोंच आई हैं।

एक की हालत नाजुक

हादसे में घायल मुस्तफा की हालत बेहद नाजुक बनी हुई उसे अब तक होश नहीं आया है। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी संपत उपाध्याय, एसडीओपी पारूल शर्मा समेत अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

कड़ी मशक्कत के बाद निकले शव

पुलिस ने क्रेन की मद्द से तूफान को सडक़ किनारे कराया इसके बाद फोरव्हीलर में फंसे शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।

मृतकों के घरों में पसरा मातम

मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनके परिजन अब इस दुनिया में नहीं रहे जिनके आने का वे इंतजार कर रहे थे उनकी अब लाशें पहुंचने वाली हैं।

Next Post

इन्वेस्टिंग इन हयूमन केपिटल-स्किल डेवलपमेंट सत्र में हुये आठ एमओयू

Mon Feb 24 , 2025
भोपाल, 24 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 में इन्वेस्टिंग इन ह्यूमन केपीटल-कौशल विकास विषय पर केंद्रित सत्र में उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित कार्यबल तैयार करने की रणनीतियों पर गहन मंथन हुआ। कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि उद्योगों […]

You May Like