हत्या के आरोपी को 8 घंटे में किया गिरफ्तार

बड़वानी। जिले के पलसूद थाना क्षेत्र के ग्राम मोजाली खुर्द में 17 सितम्बर 2025 को पुराने जमीन विवाद को लेकर आरोपी अनार पिता कुटिया डावर निवासी खेड़ा फलिया मोाजाली खुर्द ने मृतक राम डावर से गाली-गलौज कर विवाद किया। विवाद के दौरान आरोपी ने मृतक का गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी नाया बाई की रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 239/2025, धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। एसपी जगदीश डावर के निर्देशन, एएसपी धीरज बब्बर एवं एसडीओपी आयुष अलावा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सुखलाल भंवर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सक्रियता दिखाते हुए महज 8 घंटे में आरोपी अनारसिंह उर्फ अनु पिता फठिया डावर उम्र 27 वर्ष जाति बारेला निवासी मोाजली खुर्द खेड़ा फलिया को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी पलसूद निरीक्षक सुखलाल भंवर, उनि सुनील रघुवंशी, उनि छब्बू पाटील, सउनि राजेश गुप्ता, सउनि सचिनसिंह ठाकुर, सउनि मुबारिक खान, आर रवि कुमार चौहान, आर सुरेश भौसले का योगदान रहा।

Next Post

सेवा पखवाडा: स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुई राज्यमंत्री

Thu Sep 18 , 2025
सतना।सेवा पखवाडा अभियान के तहत गुरूवार को नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने रैगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरवारा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित स्वच्छता अभियान एवं छात्रों के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई। राज्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम के दौरान श्रमदान कर विद्यालय परिसर […]

You May Like

मनोरंजन