ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में धार जिले के बाग प्रिंट शिल्पियों का जलवा

GIS में धार जिले के बाग शिल्पी छाए

 

बाग। ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में आज पहले दिन धार के स्थानीय कलाकार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। मध्यप्रदेश के धार जिले के छोटे से कस्बे बाग के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिल्प गुरु मोहम्मद युसूफ़ खत्री, मोहम्मद बिलाल खत्री, मोहम्मद आरिफ खत्री, अब्दुल करीम खत्री एव मोहम्मद खत्री से देश के अलग-अलग शहरों से आये निफ्ट, NID एवं अन्य संस्थानों के फैशन औऱ टेक्सटाइल डिजाइनिग के स्टूडेण्ड्स ने बाग प्रिंट को सीखा, समझा और बारीकी से हर पहलुओं को जाना।

खत्री की स्टॉल पर प्रधानमंत्री मोदी ने बाग प्रिंट का ठप्पा भी अपने हाथों से लगाया एव बाग प्रिंट हस्तकला की प्रशंसा की।

विदेशी बॉयर्स ने बाग प्रिंट मास्टर शिल्पीयो के परिधानों को बहुत पसंद किया और उन्होंने अपने ब्रांड के साथ बाग प्रिंट के परिधानो को उनके देश मे भी विक्रय की बात रखी कई बायर्स ने फीडबैक में ये कहा कि युवा पीढ़ी इस काम मे लगी है उन्हें यह देख कर बड़ी खुशी हुई और इसको ओर आगे ले जाने के लिए युवा शिल्पियों की प्रशंसा कर मनोबल बढ़ाया। विदेशी बॉयर्स ने अपने हाथों से बाग ठप्पा छपाई भी की।

Next Post

न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के जमाकर्ता कर सकेंगे 25 हजार तक की निकासी

Mon Feb 24 , 2025
मुंबई, 24 फरवरी (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर लगाए गए प्रतिबंधों में आंशिक राहत देते हुए प्रत्येक जमाकर्ता को 27 फरवरी से 25 हजार रुपये तक की निकासी की अनुमति दी है। आरबीआई ने सोमवार को जारी अधिसूचना में कहा कि यह निर्णय […]

You May Like