लोकसभा ने अजित पवार, हाल में दिवंगत पूर्व सदस्यों तथा खालिदा जिया को श्रद्धांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (वार्ता) लोक सभा ने संसद सत्र के पहले दिन बुधवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार तथा पांच अन्य पूर्व सदस्यों के साथ ही बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मौन रखकर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के बुधवार को संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरु की और कुछ पूर्व सदस्यों के निधन के साथ ही बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगल खालिदा जिया के निधन की सूचना सभा को दी। श्री बिरला ने सदन को 10वीं लोकसभा के सदस्य रहे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन की सूचना दी। श्री पवार की आज सुबह एक विमान दुर्घटना में मौत हो गयी थी। उनके अकस्मात निधन पर सदन में गहरा शोक व्यक्त किया गया।

इसके साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ने सदन को 7वीं लोकसभा की सदस्य रही शालिनी पाटिल, 11वीं लोकसभा की सदस्य रहे भानु प्रकाश, 10वीं लोकसभा के सदस्य रहे सत्येन्द्र नाथ ब्रह्मा चौधरी, 11वीं, 14वीं और 15वीं लोकसभा के सदस्य रहे सुरेश कलमाड़ी तथा 10वीं, 12वीं, 15वीं लोकसभा के सदस्य रहे कबीन्द्र पुरकायस्थ के निधन की सूचना दी। इसके बाद उन्होंने सदन को बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन की भी जानकारी दी।
लोकसभा ने सदन के सदस्य रहे पूर्व दिवंगत विभूतियों के सम्मान में मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की जिसके बाद श्री बिरला ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।

Next Post

सवर्ण वर्ग के हिन्दू का धर्म बदलकर अल्पसंख्यक कोटे से दाखिला लेना 'धोखाधड़ी' : उच्चतम न्यायालय

Wed Jan 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 जनवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि सवर्ण वर्ग के हिन्दू व्यक्ति का बौद्ध धर्म अपनाने के बाद अल्पसंख्यक कोटे से मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने की कोशिश करना ‘एक नये तरह की धोखाधड़ी’ है। मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ […]

You May Like