
जबलपुर। लोकायुक्त ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएं जबलपुर संभाग जबलपुर कार्यालय में
दबिश देकर पांच हजार रूपए की रिश्वत लेते महिला सहायक को दबोचा है। रिश्वत की रकम परमलोक धाम आश्रम सेवा समिति का रजिस्ट्रेशन करवाने के एवज में मांगी गई थी।
जबलपुर लोकायुक्त एसपी अंजू लता पटले के मुताबिक शिवप्रसाद कुशवाहा पिता लटोरा कुशवाहा 65 वर्ष निवासी ग्राम कौडिय़ा तहसील स्लीमनाबाद जिला कटनी ने शिकायत देते हुए बताया कि परमलोक धाम आश्रम सेवा समिति का रजिस्ट्रेशन करवाने के एवज में कार्यालय असिस्टेंट रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएं जबलपुर में कार्यरत प्रीति ठाकुर सहायक ग्रेड 2 द्वारा 5000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत सत्यापन के बाद सोमवार को 5000 लेते हुए आरोपिया प्रीति ठाकुर पति संजय कुमार ठाकुर 45 वर्ष, सहायक ग्रेड -2, कार्यालय असिस्टेंट रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएं जबलपुर को पकड़ा गया।
