जबलपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण और अवैध गर्भपात के आरोप, दो सेंटर सील; डॉक्टर-नर्स हिरासत में

जबलपुर: भ्रूण लिंग परीक्षण और अवैध गर्भपात के आरोपों से जुड़े एक कथित नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एएसपी अनु बेनीवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मालवीय चौक स्थित आर.के. डिजिटल एक्स-रे सोनोग्राफी कलर डॉप्लर सेंटर और अधारताल स्थित सरल डायग्नोस्टिक सेंटर पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दोनों सेंटरों को सील कर एक डॉक्टर और एक नर्स को हिरासत में लिया गया है। वहीं, मामले से जुड़े एक अन्य डॉक्टर की तलाश की जा रही है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोप सामने आए हैं कि भ्रूण का लिंग बताने के लिए कथित तौर पर प्रति मरीज 15 हजार रुपये लिए जाते थे। इसके साथ ही अवैध गर्भपात कराए जाने की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस दोनों सेंटरों के कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी शामिल है। अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों और स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

समय पर उपचार से बची चार बार सर्पदंश पीड़ित की जान, अंधविश्वास छोड़ अस्पताल पहुंचा पीड़ित

Tue Jul 28 , 2026
बालाघाट:जिले के बैहर विकासखंड के ग्राम मंडवा में समय पर मिले चिकित्सकीय उपचार से सर्पदंश पीड़ित पवन सोनवाने की जान बच गई। यह घटना साबित करती है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या तंत्र-मंत्र के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचना ही सबसे प्रभावी उपाय है।जानकारी के अनुसार विगत 2 […]

You May Like