समय पर उपचार से बची चार बार सर्पदंश पीड़ित की जान, अंधविश्वास छोड़ अस्पताल पहुंचा पीड़ित

बालाघाट:जिले के बैहर विकासखंड के ग्राम मंडवा में समय पर मिले चिकित्सकीय उपचार से सर्पदंश पीड़ित पवन सोनवाने की जान बच गई। यह घटना साबित करती है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या तंत्र-मंत्र के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचना ही सबसे प्रभावी उपाय है।जानकारी के अनुसार विगत 2 दिनों के पहले की शाम पवन सोनवाने को विषैले कोबरा सांप ने तीन-चार स्थानों पर काट लिया।

उनकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने बिना समय गंवाए उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिठली पहुंचाया। वहां डॉ. सौरभ उइके और स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्काल एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) देकर उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय बालाघाट रेफर किया गया, जहां विशेषज्ञों की निगरानी में इलाज के बाद उनकी हालत सामान्य हो गई और वे अब खतरे से बाहर हैं। जिसका 27 जुलाई की दोपहर 12 बजे भर्ती हैं उपचार जारी हैं।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैहर अर्पित गुप्ता के मार्गदर्शन में चल रहे जनजागरूकता अभियान का सकारात्मक असर क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सर्पदंश की किसी भी घटना में अंधविश्वास से बचें और मरीज को तुरंत निकटतम शासकीय अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं। चिकित्सकों का कहना है कि समय पर वैज्ञानिक उपचार ही सर्पदंश से जीवन बचाने का सबसे सुरक्षित और प्रभावी तरीका है।

Next Post

शिलपरा 33 केवी विद्युत लाइन में बार-बार जम्पर निकलने से जनता त्रस्त, किसानों और व्यापारियों में भारी नाराज़गी

Tue Jul 28 , 2026
रीवा:शिलपरा 33 केवी विद्युत लाइन में बार-बार जम्पर निकलने और बिजली आपूर्ति ठप होने से पूरे क्षेत्र के किसान, व्यापारी और आम उपभोक्ता गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई नई समस्या नहीं है, बल्कि लंबे समय से लगातार बनी हुई है। […]

You May Like