पंचांग 28 जुलाई 2026:-
रा.मि. 06 संवत् 2083 आषाढ शुक्ल चर्तुदशी भौमवासरे शाम 5/51, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रे दिन 1/56, विष्कुम्भ योगे रात 1/8, वणिज करणे सू.उ. 5/22, सू.अ. 6/38, चन्द्रचार धनु रात 8/30 से मकर, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.
——————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 28 जुलाई 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. यात्रा होगी, धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी. वर्ष के मध्य में मित्रों एवं भाईयों का सहयोग रहेगा. अचल संपत्ति में सफलता मिलेगी. दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी. कर्मचारियों का सहयोग रहेगा. वर्ष के अन्त में पारिवारिक समस्या से चिन्ता होगी. यात्रा आदि का योग है. शारीरिक कष्ट होगा. मित्र के प्रति उदासीनता रहेगी. अधिकारियों से मतभेद रह सकता है.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को मित्रों और भाईयों का सहयोग अचल संपत्ति से लाभ होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक समस्याओं से व्यस्तता रहेगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को यात्रा मेंअधिक सतर्कता बांछनीय. शिक्षा में सफलता मिलेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट होगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को बैचारिक वाद विवाद होगा, धार्मिक कार्य में रूचि रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को कार्य में वृद्धि होगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को यश प्राप्त होगा.
——————————————————–
आज का भविष्य- मंगलवार 28 जुलाई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक शांत स्वाभिमानी अपने कार्यो के प्रति सजग रहने वाला सक्रिय होगा, इसको जब क्रोध आयेगा, तो शीघ्र शांत नहीं होगा. अपनी मनमर्जी का मालिक होगा. अन्याय को कभी सहन नहीं करेगा. शिक्षासाधारण होगी. स्वतंत्र व्यवसाय करेगा.
——————————————————–
मेष- धन संबंधी मामले में सावधानी पूर्वक निर्णय करें. रोगी की चिन्ता रहेगी. व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा. सोचे हुये कार्य बनने का योग है.
वृषभ- सामूहिक कार्य में सबकी सलाह से वृषभे बढऩा जरूरी है. मित्रों का साथ लाभकारी रहेगा. मानसिक सुख शांति रहेगी. लाभ मिलने का योग है. आय भी संतोषजनक रहेगी.
मिथुन- धार्मिक आस्था बढ़ेगी. पिछले अनुभवों से सबक लेकर वृषभे बढ़ें. साहसिक कार्य बनेगा. किसी व्यक्ति से प्रसननता होगी. दायित्वों की पूर्ति होगी.
कर्क- जोखिम के कार्यो से दूर रहें. बातचीत में नरमी बरतें. किसी परीक्षा में सफलता मिलेगी. रोगी की चिन्ता रहेगी. खर्च विशेष होगा.
सिंह- सही वक्त पर फैसला लेने से नुकसान होगा.भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. नया कार्य मिलने का योग है. सुख सौहाद्र्र बना रहेगा.
कन्या- नौकरी में रहे व्यक्ति नये विकल्पों की तलाश में रहेंगे. मनोबल बना रहेगा. पारिवारिक सुख और सहयोग मिलेगा. दूर की यात्रा हो सकती है.
तुला- नये सौदे व्यापार में मजबूती प्रदान करेंगे. व्यापारिक लेनदेन में सफलता मिलेगी. कार्यो का समाधान होगा. पूज्य व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा.
वृश्चिक- आय के नये साधन जुड़ेंगे. कामकाज की व्यस्तता बढ़ेगी. समय का ध्यान रखें. कुछ नये आयोजनों का विस्तार होगा. साहस बना रहेगा.
धनु- पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेगा. लक्ष्य की अधिकता रहेगी. अनावश्यक कार्यो कोटालें. खर्च की अधिकता रहेगी.
मकर- कार्यस्थल पर व्यवस्था बनाये रखने के लिये सख्ती रखना पडेगी, जिससे सहयोगी नाराज होंगे. आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी. रमणीक स्थल की सैर होगी.
कुम्भ- प्रतिभा के बल पर कार्यक्षेत्र में अलग पहचान बनाने में सफलता मिलेगी. पुराना कार्य निपटेगा. रोजगार संबंधी समाचार मिलेगा. अनावश्यक खर्च को टालें.
मीन- खर्च की अधिकता से कर्ज लेना पड़ सकता है. पारिवारिक यात्रा होगी. धार्मिक कार्यो की रूपरेखा बनेगी. रोजगार समाचार मिलेगा. कोई कामकाज विशेष होगा.
——————————————————–
व्यापार-भविष्य:
आषाढ शुक्ल चर्तुदशी को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड़, शक्कर, में तेजी का योग है. गेहॅू, जौ, चना, आदि अनाजों में नरमी रहेगी. वायदा विचार आज पिछले दिन के भाव ऊँचे रहेंगे. उसी में तेजी होगी. भाग्यांक 3633 है.
——————————————————–
