भोपाल। जनगणना के प्रथम चरण का का कार्य शुक्रवार से शुरू किया जाना था. जिसकी जानकारी जनगणना विभाग द्वारा गुरूवार को दी गई. प्रथम चरण में मकानों के चिन्हांकन के साथ गणना की जाना है. जो शुरू ही नहीं किया जा सका है. मकानों की गणना का काम सही रूप से 4 मई सोमवार से ही शुरू किया जा सकेगा. ग्रामीण के हूजूर तहसील के जनगणना प्रभारी तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि अभी तो इस कार्य के लिए माहौल बनाया जा रहा है. जिसके लिए दो दिन तक लेआऊट पर कार्य किया जा रहा है. इसके लिए दिल्ली से निर्देश हैं. प्रगणक अपने क्षेत्र में मौके पर जाकर देख रहे हैं.और उसके बाद शुरू करने का प्लान तैयार कर रहे हैं. जिसके लिए स्लैब तैयार किया जा रहा है, वहीं तीन मई को प्रगणक जनगणना के लिए सॉफ्टवेयर को अपडेट कर लोगिन करेंगे. उसके बाद ही चार मई से जनगणना के प्रथम चरण में मकानों की गणना से शुरू की जाएगी. वहीं शहर के नगर निगम सीमा में जनगणना प्रभारी वरुण अवस्थी ने बताया कि अभी प्रथम चरण के लिए शहर में माहौल बनाया जा रहा है. दो दिन तक यही प्रकिया जारी रहेगी. तीन मई को सॉफ्टवेयर अपडेट कर जनगणना के लिए पूरी कर ली जाएगी. उसके बाद चार मई से कार्य शुरू किया जाएगा.
शहर में 5042 ग्रामीण चार्जों में 907 प्रगणक करेंगे कार्य
चार मई से मकानों की गणना का कार्य शुरू हो जाएगा. जिसके लिए जनगणना विभाग ने पूरे जिले में 6035 कर्मचारी को प्रगणक रुप में नियुक्त किया है.जिसमें शहरी क्षेत्र को 25 चार्जों में बांटा गया है जिसमें चार्ज स्तर पर ही 5042 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है. जबकि ग्रामीण क्षेत्र के चार्जों में 907 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है. ग्रामीण क्षेत्र में 4 चार्ज बनाए गए हैं जिसमें बैरसिया नगर परिषद, बैरसिया ग्रामीण, हुजूर एवं कोलार शामिल है. इसके साथ ही उनके कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक 6 प्रगणकों पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है.
