पड़रीखूटा टोला के जंगल में मिला महिला का कंकाल

सिंगरौली । माड़ा थाना क्षेत्र के पड़रीखूटा जंगल में एक लापता महिला का कंकाल मिला है। यह कंकाल फांसी के फंदे पर पेड़ में लटकता हुआ मिला है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रौंदी निवासी गिलवसिया पति ताकेश्वर सिंह उम्र 65 वर्ष करीब दो महीने से लापता था। परिजनों ने महिला की लापता होने की गुमशुदगी माड़ा थाना में दर्ज कराया था, आज पड़रीखूटा टोला के जंगल के एक पेड़ में फांसी पर लटकते हुये महिला का कंकाल दिखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस मौके से पहुंच कंकाल को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त कराया गया, जहां कंकाल को लापता महिला गिलवसिया के रूप में पहचान की गई है। पुलिस कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विवेचना एवं जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

Next Post

मोदी ने जर्मनी के चांसलर से की बात, रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की

Thu Sep 10 , 2026
नयी दिल्ली 10 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से टेलीफोन पर बात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने भारत-जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की। भारत और जर्मनी इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 […]

You May Like