जुआ फड़ों पर छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार

जबलपुर: अधारताल पुलिस ने जुआ फड़ों पर छापा मारकर 9 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से नगदी 5300 रूपये जप्त किए गए।
टीआई विपिन ताम्रकार ने बताया कि जाकिर होटल के सामने गली में बिजली खम्बे के नीचे ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे सिराज अहमद उर्फ रासिद 30 वर्ष, अनवर हुसैन 29 वर्ष, निशार अंसारी 38 वर्ष, सुल्तान मंसूरी 22 वर्ष को दबोचा गया। इसी प्रकार मुदस्सिर खान 25 वर्ष, ताज मोहम्मद 37 वर्ष, मोह. शहजाद 40 वर्ष, मोहम्मद इरफान 30 वर्ष, अब्बास अली 34 वर्ष को पकड़ा गया‌। जुआरियों के पास व फड़ से 5 हजार 300 रूपये व ताश के 52 पत्तों की 2 गड्डियां जप्त करते हुये जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Next Post

नीट प्रदर्शन पर टिप्पणी के बाद अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को एक्स-टीचर ने लगाई फटकार, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Tue Aug 4 , 2026
नई दिल्ली,  नीट-यूजी 2026 विरोध प्रदर्शनों के दौरान अभिनेत्री भूमि पेडनेकर द्वारा की गई टिप्पणियों ने ऑनलाइन एक नई बहस छेड़ दी है। उनकी पूर्व अध्यापिका और आध्यात्मिक मनोचिकित्सक श्रुति देसाई ने सोशल मीडिया पर उनके पुराने व्यवहार और बयानों पर सवाल उठाया है। पूर्व टीचर का तीखा सवाल और […]

You May Like