मुंबई, 02 नवंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक मई के बाद पहली बार भारतीय पूंजी बाजार में लिवाल रहे और अक्टूबर में 35,246 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने अक्टूबर में भारतीय पूंजी बाजार में 35,246 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है।
इसका अर्थ यह हुआ कि उन्होंने बाजार से जितनी राशि निकाली है उससे 35,246 करोड़ रुपये ज्यादा लगाये हैं।
एफपीआई ने अक्टूबर में इक्विटी में 14,610 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। डेट में उन्होंने 18,224 करोड़ रुपये लगाये। हाइब्रिड इनस्ट्रूमेंट में भी उनका निवेश 2,869 करोड़ रुपये बढ़ा है। हालांकि म्युचुअल फंड से उन्होंने शुद्ध रूप से 536 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है।
हालांकि म्यूचुअल फंड से उन्होंने 461 करोड़ रुपये की निकासी की।
मई के बाद पहली बार एफपीआई भारतीय पूंजी बाजार में लिवाल रहे हैं। इससे पहले, सितंबर में उन्होंने 12,571 करोड़ रुपये, अगस्त में 20,635 करोड़ रुपये, जुलाई में 5,261 करोड़ रुपये और जून में 7,769 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की थी।
इस साल अब तक एफपीआई ने बाजार से कुल मिलाकर 49,365 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है।
