सीधी में भव्य शिक्षक गौरव सम्मान समारोह, एक हजार से अधिक शिक्षक व संचालक सम्मानित

सीधी। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सीधी द्वारा ऐतिहासिक शिक्षक गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिलेभर के एक हजार से अधिक शिक्षकों को शिक्षक गौरव सम्मान और विद्यालय संचालकों को शिक्षा रत्न सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह की शुरुआत सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल व साईं ज्योति पब्लिक स्कूल से भव्य शोभा यात्रा के साथ हुई, जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष इंजी. आर.बी. सिंह ने किया। नगर भ्रमण के दौरान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की झांकी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और बैंड-बाजों ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।

मुख्य समारोह रमाबलदेव पैलेस में हुआ, जहां मुख्य अतिथि चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल, अध्यक्षता कौशल प्रताप सिंह व मुख्य वक्ता प्रदेशाध्यक्ष अजीत सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव लक्ष्मीकांत मिश्र, उपाध्यक्ष आर.डी. शर्मा और अन्य जिलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में शिक्षकों को उनके समर्पण व नवाचार के लिए तथा विद्यालय संचालकों को प्रबंधन व नेतृत्व क्षमता के लिए सम्मानित किया गया। आयोजन में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों और विभिन्न शिक्षण-सामाजिक संस्थानों ने सक्रिय भूमिका निभाई और शोभा यात्रा का स्वागत कर समारोह की भव्यता बढ़ाई।

Next Post

मुख्यमंत्री के आगमन पर कुंजबिहारी तिवारी किये गये नजरबंद

Sun Sep 7 , 2025
रीवा। मुख्यमंत्री के देवतालाब आगमन के पहले ही रविवार की सुबह अगस्त क्रांति मंच के संयोजक कुंजबिहारी तिवारी को पुलिस ने पकड़ कर नजरबंद कर दिया. शाम को छूटने के बाद श्री तिवारी ने प्रशासन और देवतालाब विधायक पर कई आरोप लगाए. दरअसल मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्याओ एवं बढ़ते […]

You May Like