मुख्यमंत्री के आगमन पर कुंजबिहारी तिवारी किये गये नजरबंद

रीवा। मुख्यमंत्री के देवतालाब आगमन के पहले ही रविवार की सुबह अगस्त क्रांति मंच के संयोजक कुंजबिहारी तिवारी को पुलिस ने पकड़ कर नजरबंद कर दिया.

शाम को छूटने के बाद श्री तिवारी ने प्रशासन और देवतालाब विधायक पर कई आरोप लगाए. दरअसल मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्याओ एवं बढ़ते अपराध को लेकर ज्ञापन पत्र सौपना था. इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को थी. सुरक्षा कारणो का हवाला देते हुए पुलिस ने सुबह 5 बजे कुंजबिहारी तिवारी को उनके घर से उठाकर सीधे रायपुर कर्चुलियान थाने लाए. जहा शाम तक नजर बंद रखा, मुख्यमंत्री के जाने के बाद छोड़ गया. अगस्त क्रांति मंच के कार्यकर्ता बहुती ज्ञापन देने पहुंचे, लेकिन सुरक्षा घेरे के चलते मुख्यमंत्री तक नही पहुंच पाए. संयोजक कुंजबिहारी तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो कार्य पूर्व में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला और पर्यटन विकास निगम प्रमुख इलैया राजा टी द्वारा स्वीकृत किये गये थे उन्हे दोबारा स्वीकृति दिलवाना मात्र ढोंग है. उन्होने देवतालाब विधायक पर कई आरोप लगाए. श्री तिवारी ने क्षेत्र की बदहाल व्यवस्था पर भी सवाल उठाना क्या गलत है?

Next Post

मुख्यमंत्री को घेरने जा रहे कांग्रेसियो ने तोड़े बैरीकेट्स, हजारो की गिरफ्तारी

Sun Sep 7 , 2025
रीवा।मऊगंज क्षेत्र की ज्वलंत समस्याएं जिसमें किसानो की खाद विशेष रूप से को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का घेराव करने काफिला निकला. हनुमना से हजारो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक बहुती जा रहे थे. जहा बहुती मोड़ के पास पुलिस […]

You May Like