सनातन धर्म मंदिर का शताब्दी स्थापना वर्ष धूमधाम से मन रहा

ग्वालियर। मोहिनी एकादशी के पावन पर्व पर सनातन धर्म मंदिर का शताब्दी स्थापना वर्ष धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज से 100 वर्ष पूर्व मोहिनी एकादशी पर चक्रधर भगवान के मंदिर का निर्माण होकर स्थापना हुई थी। कार्यक्रम संयोजक कृष्ण गोयल ने ग्वालियर के सभी धर्म प्रेमी जनता से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है वही मंदिर के उत्सव मंत्री रविंद्र गर्ग ने बताया कि मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक आयोजन प्रारंभ हो गए हैं एवं शाम को भगवान चक्रधर एवं गिरधर गोपाल को छप्पन भोग लगाया जाएगा। इस वर्ष 10 क्विंटल का प्रसाद बनाया जा रहा है जिसके कारीगर मथुरा से आए हुए हैं वहीं मंदिर के पुजारी रमाकांत शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष का चक्रधर सम्मान करह वाले बाबा के महंत श्री दीन बंधु महाराज को दिया जाएगा। इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Next Post

शिवपुरी में गोवंश संरक्षण के लिए निकली रैली, ज्ञापन दिया

Mon Apr 27 , 2026
शिवपुरी। जिले के कोलारस कस्बे में आज सोमवार की दोपहर गोवंश संरक्षण की मांग को लेकर रैली निकाली गई। इस दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। यह रैली धर्मशाला स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में गोभक्त, संत समाज और स्थानीय […]

You May Like