शिवपुरी में गोवंश संरक्षण के लिए निकली रैली, ज्ञापन दिया

शिवपुरी। जिले के कोलारस कस्बे में आज सोमवार की दोपहर गोवंश संरक्षण की मांग को लेकर रैली निकाली गई। इस दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। यह रैली धर्मशाला स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में गोभक्त, संत समाज और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। रैली एप्रोच रोड, एबी रोड और जगतपुर मार्ग से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची।

रैली में शामिल प्रतिभागियों ने गोवंश संरक्षण, संवर्धन और इसके लिए सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर नारे लगाए। तहसील कार्यालय में तहसीलदार प्रदीप भार्गव को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने, देशी गोवंश की सुरक्षा, गो-आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए कठोर कानून बनाने और केंद्र स्तर पर गोसेवा मंत्रालय की स्थापना जैसी प्रमुख मांगें शामिल थीं।

Next Post

आज के समय में सेल्फ-डिफेंस की शिक्षा बेहद जरूरी : मुस्कान बामने

Mon Apr 27 , 2026
मुंबई, 27 अप्रैल (वार्ता) अभिनेत्री मुस्कान बामने का कहना है कि आज के समय में सेल्फ-डिफेंस की शिक्षा बेहद जरूरी है। सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल अपनी भावनात्मक परतों और हाई-इंटेंसिटी ड्रामा से दर्शकों को लगातार जोड़े हुए है। आने वाले ट्रैक में दर्शक देखेंगे एक रोमांचक पल, जब […]

You May Like