मंत्री सिलावट ने समाजसेवियों का किया सम्मान

खंडवा। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट में शनिवार को खंडवा के गौरीकुंज सभागृह में तुलसी सिलावट प्रेरणा मंच द्वारा आयोजित “प्रेरणा सम्मान समारोह” में खंडवा के समाजसेवी नागरिकों का सम्मान किया। कार्यक्रम में खंडवा की विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, पंधाना की विधायक श्रीमती छाया मोरे, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर और पूर्व विधायक श्री देवेंद्र वर्मा, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सेवादास पटेल और श्री हरीश कोटवाले के अलावा “तुलसी सिलावट प्रेरणा मंच” के अध्यक्ष श्री राहुल मेहता एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज सेवा करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहन मिलता है और अन्य नागरिकों को भी समाज सेवा के लिए अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कार्यक्रम में सम्मान प्राप्त करने वाले सभी गणमान्य नागरिकों को बधाई दी। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि खंडवा की विधायक, पंधाना की विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और खंडवा की महापौर महिलाएं हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार “नारी शक्ति वंदन अभियान” आयोजित महिलाओं को सम्मानित कर रही हैं, और हर क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सम्मान में लाडली बहना योजना शुरू की है। सरकार की लाडली लक्ष्मी योजना और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से समाज में महिलाओं और बेटियों का सम्मान बढ़ा है।

Next Post

जानापाव में बनेगा भव्य और दिव्य 'श्रीपरशुराम-श्रीकृष्ण लोक' : सीएम डॉ. यादव

Sat Apr 18 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव में भव्य और दिव्य श्रीपरशुराम-श्रीकृष्ण लोक विकसित किया जा रहा है। इसकी लागत 17.41 करोड़ रूपये है। भगवान परशुराम और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, दर्शन और संदेश को आमजन तक पहुंचाने के लिये श्रीपरशुराम-श्रीकृष्ण लोक […]

You May Like