अतिक्रमण हटा पौधे लगे अब बन गया फलदार बगीचा

बालाघाट। वारासिवनी में नरोड़ी गांव ने पौधरोपण के कार्य मे मिसाल पेश की है। यहाँ आज से 2 साल पहले पंचायत की भूमि पर गांव के लोगो द्वारा लावारिस जमीन पर अतिक्रमण किया हुआ था। गांव के ही लोगों में किसी ने पशु बांधने के लिए शेड बना रखे थे, तो किसी ने चारागाह बनाया हुआ था। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया। इसी भूमि पर फिर से अतिक्रमण होना प्रारम्भ हो गया था। पंचायत ने फिर सक्रिय होकर अतिक्रमण हटाया। इसके बाद मनरेगा योजना के तहत करीब 1 हैक्टेयर क्षेत्र में फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया। आज 2 साल पहले हुए पौधारोपण से गांव को ही आम, कटहल,अमरूद और जामुन जैसे फल मिलने की स्थिति में आ गई है।

पंचायत के सरपंच की इस बगीचे को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सरपंच ने रूचि लेकर अपना योगदान दिया। उन्होंने देखरेख के साथ स्वयं ने ऊंचे स्थान पर पानी की टंकी रखवाई। ताकि पानी पूरे क्षेत्र में पहुँच जाएं। यह पौधरोपण मनरेगा के तहत 3.53 लाख रुपये की लागत से लगाया गया। अब यह गांव के सम्मान का क्षेत्र बन गया है।

Next Post

सीएम का साला बताकर जमीन का एग्रीमेंट कर ठगे डेढ़ करोड़ रुपए

Thu May 1 , 2025
ग्वालियर। भाजपा नेता व ठेकेदार से एक युवक ने जमीन का सौदा कर लगभग डेढ़ करोड़ रुपए ले लिए। अब न तो रजिस्ट्री कर रहा है न ही रुपए लौटा रहा है। भाजपा नेता को यह भी पता लगा है कि जिस जमीन का उसने सौदा किया वह उसके ससुर […]

You May Like

मनोरंजन