शकीरा और बर्ना बॉय ने फीफा विश्व कप 2026 का गाना ‘दाई दाई’ किया रिलीज

ज़्यूरिख (स्विट्जरलैंड), (वार्ता) कोलंबिया की गायिका शकीरा और बर्ना बॉय ने संयुक्त रुप से फीफा विश्वकप कप 2026 का गाना ‘दाई दाई’ को रिलीज कर दिया हैं।

शकीरा ने इस गाने का नाइजीरियन अफ्रोबीट्स के दिग्गज बर्ना बॉय के साथ मिलकर बनाया है। चार मिनट के इस गाने में अफ्रोबीट्स, डांस-पॉप, रेगेटन की झलक देखने को मिली है। गाने के बोल फुटबॉल से जुड़े हुए है. जिसमें खिलाड़ियों और प्रशंसको के लिए एक संदेश भी है।

‘दाई दाई’ फीफा ग्लोबल सिटीजन एजुकेशन फंड के सपोर्ट में फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आधिकारिक गाना होगा, जिसका मकसद टूर्नामेंट के आखिर तक 100 मिलियन डॉलर जमा करना है ताकि दुनिया भर के बच्चों को अच्छी एजुकेशन और फुटबॉल के मौके मिल सकें।

शकीरा ग्लोबल सिटीजन और फीफा के साथ पार्टनरशिप कर रही है ताकि जरूरतमंद कम्युनिटी के बच्चों को शिक्षा मिल सके। ‘दाई दाई’ से मिलने वाली शकीरा की रॉयल्टी एजुकेशन फंड को दान की जाएगी।

 

Next Post

बालाघाट से जबलपुर पहुंचे अधेड़ को लगी लू, मौत

Sat May 16 , 2026
जबलपुर। कुंडम थाना अंतर्गत करोंदी में काम के सिलसिले में बालाघाट से जबलपुर पहुंचा एक अधेड़ लू की चपेट में आ गया और उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई। आनन में फानन में उसे इलाज के लिए कुंडम अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । पुलिस […]

You May Like