प्रभारी मंत्री और पार्षदों की बैठक, भाजपा पार्षदों ने फिर दी इस्तीफे की धमकी

शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका में पिछले एक माह से चल रहा विवाद प्रति दिन नया रूप ले रहा है। 3 दिन पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से पार्षदों व नपाध्यक्ष के मिलने के बाद भी मामले का हल नहीं निकला। बल्कि मंत्री से मिलकर लौटते समय मारपीट की घटना पार्षद के भाई के साथ हो गई थी। असंतुष्ट पार्षदों को मनाने के लिए पार्टी स्तर से एक बार फिर जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव के साथ मिलकर कलेक्टर कार्यालय में पार्षदों के साथ बैठक कर हर मुद्दे पर चर्चा की और कुछ बिंदुओं पर सहमति भी बनी, लेकिन कोई स्थाई हल नहीं निकला।

बैठक खत्म होने के बाद जब पार्षद कलेक्टर सभाकक्ष से बाहर निकले तो आक्रोश की स्थिति में नजर आए।बैठक में पार्षदों को नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ भी मुद्दे बताने थे और बैठक में अध्यक्ष गायत्री शर्मा खुद मौजूद थी। इस कारण से कई बातों पर खुलकर बात नहीं हो पाई। पार्षदों से प्रभारी मंत्री तोमर ने उनके वार्ड की समस्याओं से लेकर, अध्यक्ष व ठेकेदारों को लेकर जो परेशानी थी, उस बारे में विस्तृत जानकारी ली।

पार्षदों ने भी अपने-अपने वार्डों में हुए विकास कार्यों व जो नहीं हुए उनके बारे में बताया। नगर पालिका सीएमओ इंशाक धाकड़ भी बैठक में थे और वे अपने साथ हर वार्ड का पूरा ब्यौरा लेकर आए थे कि किस वार्ड में कितने काम स्वीकृत हुए हैं और कितने हो चुके तथा कितने लंबित हैं। वार्डों में पर्याप्त लाइट नगर पालिका में हर काम एक या दो ही ठेकेदारों को देना, उसमें भी संबंधित ठेकेदार द्वारा समय पर काम नहीं करना जैसी तें प्रभारी मंत्री तोमर के सामने आईं।

*खुद दें देगे इस्तीफा…*

बैठक में जब पार्षद गौरव सिंघल, राजू गुर्जर, नीलम बघेल, ताराचंद राठौर आदि ने विरोध दर्ज कराया तो जिलाध्यक्ष ने उन्हें पार्टी से निकालने की बात कही। इस पर पार्षदों ने जिलाध्यक्ष से कहा कि हमसे पार्टी है, पार्टी से हम नहीं। हम खुद इस्तीफा दे देंगे। बाद में प्रभारी मंत्री तोमर ने पार्षदों से कहा कि यह बात सही है कि कार्यकर्ताओं से ही पार्टी होती है. लेकिन पार्टी से बड़ा हम या आपमें से कोई नहीं है। यह बोलकर मंत्री ने जिलाध्यक्ष व पार्षदों को शांत कराया।

Next Post

श्योपुर में ट्रैक्टर की टक्कर स युवक की मौत, जबकि दोस्त घायल

Sat Jun 28 , 2025
श्योपुर। श्योपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। वाहन जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर फरार हो गया। दांतरदा रोड पर यह हादसा हुआ जिसमें मनखुश मीणा की मौत हुई है। दांतरदा तलावदा रोड स्थित विद्युत केंद्र पुलिया के […]

You May Like