
नवभारत न्यूज
इंदौर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल भोपाल थे। उन्होंने बाबा साहब का संसद में अपमान किया था । उन्हें आज महू आकर नाक रगड़कर माफी मांगनी चाहिए थी। शाह नहीं आए तो मुख्यमंत्री को बाबा साहब के अपमान के लिए यह कहकर माफी मांगना चाहिए कि अमित शाह ने गलत बोला था , उनका अपमान किया था ।
यह बात पटवारी ने मीडिया के सामने कही। जीतू आज सुबह महू बाबा साहब अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। माल्यार्पण के पश्चात उन्होंने मीडिया के सामने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसद में अंबेडकर अंबेडकर लगा रखा है , बोलने वाले अपमान पर माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा यदि संविधान और कानून में विश्वास रखती है तो मांगी मांगे ।
पटवारी ने कहा कि भाजपा 5 हजार साल पुरानी बाते करती है। हम 5 हजार साल आगे की बात करते है। कांग्रेस गरीब, शोषित पीड़ित अनुसूचित जाति ,किसानों के हक की बात करती है। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाले प्रधानमंत्री ने देश के 20 प्रतिशत उद्योगपतियों का विकास किया। 80 प्रतिशत गरीब का नही, उनको सिर्फ अनाज बांटने का काम किया।
आज देश की कुल संपत्ति का 80 प्रतिशत धन 13 प्रतिशत पूंजीपतियों के पास है। बचा 20 प्रतिशत धन 80 प्रतिशत जनता के पास। यह भाजपा के राज में असमानता है । हम इसका विरोध करते है। कांग्रेस 80 प्रतिशत जनता के हक की लड़ाई लड़ रही है।
