स्कूल से की शुरुआत, मोहल्लों तक पहुंचा नशा मुक्ति अभियान

इंदौर:पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर शहर में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत पुलिस अब मोहल्लों और कॉलोनियों में पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से जागरूक कर रही है, जिसके तहत थाना विजय नगर पुलिस ने प्रकाश चंद्र सेठी नगर में रहवासियों के साथ जन संवाद कर अभियान की शुरुआत की.
मां शीतलेची धर्मशाला में आयोजित इस जनजागरूकता बैठक में करीब 80 से 90 स्थानीय निवासी मौजूद रहे.

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया. साथ ही सभी उपस्थितों को नशा न करने और दूसरों को भी रोकने की शपथ दिलाई गई. कार्यक्रम में “नशा करता है आदत खराब, मिलकर करो इसका बहिष्कार” जैसे नारों के साथ नागरिकों ने पुलिस की इस पहल का समर्थन किया.

रहवासियों ने इस अभियान की सराहना करते हुए विजय नगर थाना टीम का सम्मान भी किया. विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि थाने की टीम के साथ मिलकर अभियान को आगे बढ़ाया. 30 जुलाई तक थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित कर समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में काम किया जाएगा.

Next Post

कंपनियों के तिमाही परिणाम, वैश्विक कारकों से तय होगी बाजार की चाल

Sun Jul 20 , 2025
मुंबई 20 जुलाई (वार्ता) लगातार तीन सप्ताह की गिरावट के बाद अगले सप्ताह शेयर बाजार की दिशा तय करने में घरेलू स्तर पर कंपनियों के तिमाही परिणाम और वैश्विक स्तर पर अमेरिका में स्टेबलकॉइन को लेकर बने नये कानून की अहम भूमिका होगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार […]

You May Like