अभिनेता पंकज धीर का निधन

मुंबई, 15 अक्टूबर (वार्ता) लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले पंकज धीर का बुधवार को यहां निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे और लम्बे समय कैंसर से पीड़ित थे।

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने आधिकारिक बयान में पंकज धीर के निधन की पुष्टि की। एसोसिएशन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “गहरे शोक और दुःख के साथ हम सूचित करते हैं कि हमारे ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और सिंटा के पूर्व महासचिव पंकज धीर का आज निधन हो गया।”

पंकज धीर ने बी.आर. चोपड़ा के लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत में दानवीर कर्ण का किरदार निभाया था, जिससे उन्हें भारी लोकप्रियता मिली थी। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया। उन्हें चंद्रकांता, युग, द ग्रेट मराठा और बढ़ो बहू जैसे शो में देखा गया। वह आशिक आवारा, सड़क, सोल्जर और बादशाह जैसी फिल्मों में भी नजर आये थे।

पंकज धीर के पिता सी.एल. धीर फिल्मकार थे। सी.एल. धीर ने 60 और 70 के दशक में कई फिल्मों में काम किया। वहीं, पंकज के बेटे निकितिन धीर भी अभिनेता हैं।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने वांगचुक की हिरासत को चुनौती वाली याचिका में संशोधन की दी अनुमति

Wed Oct 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत राजस्थान की जोधपुर केंद्रीय जेल में बंद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो को उनकी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में संशोधन करने की बुधवार को अनुमति दे दी। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एन […]

You May Like