जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत हर्षनगर में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवरात, नगदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार अयोध्या दर्शन करने गया हुआ था। जब वापिस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। जेवर, नगदी गायब थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक बुधवार को नीरज खरे 32 वर्ष निवासी हर्षनगर अधारताल ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि 24 जनवरी को सुबह लगभग 4 बजे परिवार सहित चार पहिया वाहन से अयोध्या दर्शन के लिये घर में ताला लगाकर गये थे.
दर्शन के बाद बीती रात लगभग 11-30 बजे घर वापस आये देखा घर में लगा ताला टूटा था अंदर जाकर देखे आलमारी खुली थी सामान बिखरा हुआ था लॉकर में रखे सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी बाले, डायमंड की 2 अंगूठी, चांदी की 9 जोड़ी पायल, 4 जोड़ी बिछिया, चांदी की गणेश एवं लक्ष्मी जी मूर्ति, सिक्के 25 नग, 4 चूड़ी, चांदी के पूजा के बर्तन, नगदी 20 हजार रूपये गायब थे कोई अज्ञात चोर ताला तोडक़र घर में घुसकर चोरी कर ले गया है।
