एसडीएम की कार्रवाई में रेत से भरा वाहन जब्त

सिंगरौली: गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी क्षेत्र में रेत से भरे एक मिनी ट्रक टीपर को एसडीएम की देखरेख में की गई कार्रवाई के दौरान जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व टीम द्वारा नदी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान उक्त वाहन पाया गया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया।टीम के पहुंचते ही चालक वाहन लेकर आगे बढ़ गया, जिसे पीछा कर प्रिंस दुबे के घर के पास रोका गया।

मौके पर चालक उपस्थित नहीं मिला। जांच के दौरान वाहन पर नंबर प्लेट नहीं पाई गई। एसडीएम सौरभ मिश्रा के निर्देश पर वाहन को जब्त कर थाना गढ़वा में खड़ा कराया गया है।प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत वाहन के संबंध में खान-खनिज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं अन्य राजस्व अमला मौजूद रहा।

Next Post

मुख्य मार्ग पर रेत-गिट्टी फैलाने वाले ठेकेदार पर लगाया 10 हजार का जुर्माना

Mon Dec 29 , 2025
जबलपुर: शहर की सड़कों पर अतिक्रमण और निर्माण सामग्री फैलाकर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के कड़े निर्देशों के पालन में, संभाग क्रमांक 02 कछपुरा के अंतर्गत आने वाले शारदा चौक क्षेत्र में आज एक बड़ी […]

You May Like