जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत रेल्वे ब्रिज के ऊपर बदमाशों ने पेशी से लौट रहे युवक को रोक लिया और चाकू से हमला कर चोट पहुंचा दी।पुलिस के मुताबिक दिलीप रजक निवासी ओम शांति कालेानी शहपुरा ने बताया कि वह ड्रायवरी का काम करता है। जबलपुर न्यायालय पेशी पर गया था पेशी बढ़ जाने से बाइक से घर आ रहा था.
अमन ढाबा के आगे धरमकांटा के सामने पहुॅचा वहां पर उसे देखकर शहपुरा निवासी नारायण रजक, चंदू रजक और छोटू रजक बोले कि पकड़ो इसे, वह रूका तो तीनों विवाद करने लगे। शराब पीने के लिए रूपए मांगने लगे मना करते हुए बाइक लेकर धरमकांटा होते हुये हाईवे की ओर रात्रि रेल्वे ब्रिज के उपर पहुंचा तो तीनों उसका पीछा करते हुये आये एवं नारायण रजक, चंदू रजक ने उसे पकड लिया। खर्चे के लिये रूपये मांगने लगे, चंदू ने चाकू से हमला कर चोट पहुंचा दी।
