मकान में मिला नशे और शोषण का अड्डा

इंदौर: मयूर हॉस्पिटल के पीछे एक मकान में नशा और अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ताओं को चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला. मकान की तीसरी मंजिल पर एक युवती और दो युवक नशा करते मिले. टेबल पर गांजा, हुक्का और फ्लेवर रखा मिला.

युवती ने आरोप लगाया कि युवक शाहिद खान और शहनाज खान डेढ़ साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहे हैं और जबरन नशा कराते हैं. कार्यकर्ताओं ने तुरंत खजराना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शहनाज को हिरासत में लिया, जबकि शाहिद भाग निकला. स्थानीय रहवासियों को भी मकान में चल रही गतिविधियों पर पहले से शक था. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Next Post

टी-सीरीज़ और भूषण कुमार प्रस्तुत भावपूर्ण भक्ति गीत मधुराष्टक रिलीज

Wed Aug 6 , 2025
मुंबई, (वार्ता) सीरीज़ और भूषण कुमार प्रस्तुत भावपूर्ण भक्ति गीत मधुराष्टक रिलीज हो गया है। टी-सीरीज़ और भूषण कुमार भक्ति गीत मधुराष्टक लेकर आए हैं जिसे जुबिन नौटियाल ने गाया है । यह प्रस्तुति भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित पारंपरिक संस्कृत श्लोकों पर आधारित है, जो आध्यात्मिकता और आधुनिक भावनाओं का […]

You May Like