इज़रायल ने लेबनान में नई सैन्य चौकी स्थापित की

बेरूत 19 अगस्त (वार्ता) इज़रायल की सेना ने सोमवार को दक्षिणी लेबनान के सीमावर्ती क्षेत्र में एक नई सैन्य चौकी स्थापित की। लेबनानी सुरक्षा और स्वास्थ्य सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सूत्र ने बताया कि यह नई चौकी कफ़र किला गाँव के उत्तरी प्रवेश द्वार पर स्थापित की गई है जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित ब्लू लाइन से लगभग 15 मीटर दूर है।

सूत्र ने कहा कि ”यह एक मिट्टी के अवरोध से घिरा हुआ है, निगरानी उपकरणों और भारी मशीनगनों से लैस है और इसमें एक मर्कवा टैंक भी है।”

लेबनानी सूत्र ने दावा किया कि यह कदम इज़रायल द्वारा मिस्गाव आम की इज़रायली बस्ती के पास एक चौकी स्थापित करने के एक सप्ताह बाद उठाया गया है। यह लेबनानी क्षेत्र में लगभग 800 मीटर अंदर है।

इस बीच लेबनान के जन स्वास्थ्य मंत्रालय के जन स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने एक बयान में कहा कि ”इज़रायली दुश्मन के ड्रोन द्वारा गिराए गए बम से चार लोग घायल हो गए, ये सभी सीरियाई नागरिक थे।”

उल्लेखनीय है कि 27 नवंबर 2024 से अमेरिका और फ्रांस की मध्यस्थता से हिज़्बुल्लाह और इज़रायल के बीच युद्धविराम औपचारिक रूप से लागू हो गया है, जिससे एक साल से भी ज़्यादा समय से चल रही सीमा पार झड़पें समाप्त हो गई हैं। इस समझौते में दक्षिणी लेबनान से इज़रायल की वापसी का प्रावधान था लेकिन इज़रायली सेना ने सीमा पर कई चौकियाँ बना रखी हैं और हिज़्बुल्लाह से ”खतरे” का हवाला देते हुए हवाई हमले जारी रखे हुए हैं।

 

 

Next Post

अमेरिका के यूटा में गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारियों की मौत

Tue Aug 19 , 2025
लॉस एंजिल्स, 19 अगस्त (वार्ता) अमेरिका के यूटा में रविवार रात हुई गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारी मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। मीडिया के अनुसार पड़ोसी ब्रिघम सिटी पुलिस विभाग ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ट्रेमोंटन शहर […]

You May Like