रेड जोन अतिक्रमण दल प्रभारी से अभद्रता, मारपीट

लार्डगंज में कार्यवाही के दौरान मचा हंगामा, प्रकरण दर्ज, आरोपित गिरफ्तार
जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत श्याम बैण्ड वाली की गली  में अतिक्रमण हटाने पहुंचे रेड जोन अतिक्रमण दल प्रभारी के साथ  दुकान संचालक ने विवाद करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि दल प्रभारी के साथ समोसे की दुकान लगाने वाले बदमाश ने मारपीट कर दी। जिसके खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली सीएसपी रितेश कुमार ने बताया कि अंकित पारस पिता स्वं. महेन्द्र पारस 23 वर्ष निवासी  प्रेम सागर नगर निगम क्वाटर  ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नगर निगम जबलपुर में रेड जोन अतिक्रमण दल प्रभारी हैं।  शाम को नगर निगम से स्टाफ रामाराव दल प्रभारी, दुर्गा राव, राम मूर्ती, जे. प्रवीण विनय चौबे व अन्य के साथ शासकीय कार्य अतिक्रमण हटाने लार्डगंज आया था जब   कछियाना से अतिक्रमण हटाते हुये जब श्याम बैण्ड वाली गली में पहुंचे तो श्याम बैण्ड वाली गली रोड में सुरेश श्रीवास्तव जो राम समोसा नाम से समोसा की दुकान लगाता है  कार्यवाही का विरोध कर अभद्रता कर मारपीट कर दी।  सुरेश श्रीवास्तव द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न  करते हुये मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपित सुरेश श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Post

कहीं बांधे जा रहे कनात, तो कहीं सजाए जा रहे वाहन

Thu Jan 16 , 2025
कटंगा से ग्वारीघाट के बीच में बनी एनएमटी हुई बदहाल फैक्ट फाइल कटंगा से ग्वारीघाट एनएमटी लागत साढ़े चार करोड़ लंबाई तकरीबन 5.5 किमी वर्ष, 2017 में रखी गई नीव जबलपुर: कटंगा से ग्वारीघाट तक बनी नॉन मोटराइज्ड ट्रैक कुछ ही सालो के भीतर उजड़ चुकी है। वर्ष 2017 में […]

You May Like