चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम को 58 करोड़ रुपये का पुरस्कार

मुम्बई 20 मार्च (वार्ता) न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 58 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
बीसीसीआई द्वारा घोषित इस पुरस्कार राशि का वितरण भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों, कोचिंग, सहयोगी स्टाफ और अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति के बीच होगा।
बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने भारतीय टीम के लिए पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा, “लगातार आईसीसी खिताब जीतना विशेष है और यह पुरस्कार वैश्विक मंच पर भारतीय टीम के समर्पण और उत्कृष्टता को दर्शता है। उन्होंने कहा कि नकद पुरस्कार पर्दे के पीछे हर किसी की कड़ी मेहनत का सम्मान है। यह आईसीसी अंडर-19 महिला विश्वकप जीत के बाद 2025 में हमारी दूसरी आईसीसी ट्रॉफी है और यह हमारे देश में मौजूद मजबूत क्रिकेट पारिस्थितिकी तंत्र को उजागर करता है।”
उल्लेखनीय है कि भारत ने नौ मार्च को दुबई में खेले गये चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था।

Next Post

पहले तीन मैचों में रियान पराग होंगे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान

Thu Mar 20 , 2025
जयपुर 20 मार्च (वार्ता) राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के पहले तीन मैचों के लिए टीम का कप्तान बनाया हैं। आरआर ने बताया कि रियान पराग 23 मार्च को सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में टीम की अगुवाई करेंगे। इसके बाद […]

You May Like