वार्ड 82 का ग्राउंड रियलिटी चेक:​कागजों पर अमृत योजना, जमीन पर बूंद-बूंद पानी को तरसते लोग

विजय शर्मा

भोपाल: कोलार रोड के वार्ड 82 में नाली सीवेज सफाई और पानी की समस्या बनी हुई है. यहां की पार्षद के कार्यकाल को लगभग चार साल हो गए हैं. लेकिन वार्ड की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है. यहां से ज्योति मिश्रा पार्षद हैं. हालांकि कुछ क्षेत्रों में इन्होंने नालियों और सडक़ों का निर्माण करवाया है. लेकिन जहां तक बड़े नालों और नालियों की बात की जाए तो उनकी सफाई व्यवस्था ठीक से नहीं हो रही है. कई जगह कचरे के ढेर पाए गए हैं. पार्षद विकास कार्य की बात कर रही हैं लेकिन जमीनी स्तर पर उतना कार्य हुआ नहीं है. पानी की समस्या बनी हुई.

वहीं अधिकतर कालोनियों में स्ट्रीट लाइट चालू नहीं है. रात को अंधेरा पसरा रहता है. सर्वर्धम क्षेत्र के दामखेड़ा में बारिश के दौरान घरों में पानी भर जाता है. नालियों की पर्याप्त सफाई नहीं होने से गलियों में गंदा पानी बहता रहता है1 कुछ जगह कुछ क्षेत्रों में कार्य हुए हैं तो कुछ आज भी अछूते हैं. इस वार्ड की समस्याएं लगातार बनी हुई हैं. वार्ड में आज भी विकास की दरकार है. जो मूलभूत सुविधाओं में आती है.
गणपति इन्क्लेव के रहवासियों ने बताया कि यहां पर वैसे तो अधिकतर घरों में बोरिंग है तो पानी की समस्या बहुत कम रहती है लेकिन जिनके यहां पर बारिंग नहीं है उनको पानी की समस्या बनी हुई. मुश्किल से 15 मिनिट के लिए नलों में पानी आता है. जो पर्याप्त नहीं है. यहां पर खाली पड़े प्लाटों के किनारे कचरे का ढेर लगा रहता है जो पूरे प्लाट में भरा पड़ा है. कचरा भरा ही नहीं जाता है.
ना झाडृू़ लगता है और ना ही नालियों की सफाई
गणपति इन्क्लेव मंदाकिनी सहित अधिकतर कालोनियों में झाड़ू नही लगाई जाती है. यहां की जनता को अपने घर के सामने स्वयं भी सफाई करनी पड़ती है. सीवेज की समस्या बनी हुई है. यहां के रहवासियों को सीवेज की सफाई स्वयं के खर्चे पर करवानी पड़ती है. इस क्षेत्र की अधिकतर सडक़ें उखड़ी पाई पाई गई. है. सडक़ किनारे कचरा पड़ा रहता है और नालियां तो कभी साफ होती ही नहीं. वहीं कुछ नालियों को सीवेज की लाईन में मिला दिया गया है जिससे सीवेज जाम हो जाता है.
वार्ड में दो दर्जन से अधिक स्लम और वीआईपी कालोनी
कोलार रोड क्षेत्र में वार्ड 82 मेंं गुड सेफर्ड, बंजारी सी सेक्टर, हरे कृष्णा, आशियाना बंगले, बीमा कुंज डी के 1,2,3, 4,5, सर्वधर्म बी सेक्टर, दामखेड़ा झुग्गी, मंदाकिनी, शिरडीुपुरम, जेके टाउन, जेके हॉस्पीटल, सागर प्रीमियम, सिग्नेचर, महाबली नगर, मानसरोवर केम्पस, फाइन इन्क्लेव, यशोदा परिसर, गणपति इन्क्लेव, सर्वधर्म सी सेक्टर, भूमिका परिसर, प्रियंका परिसर, सूर्या कालोनी, बंजारी ए सेक्टर, बंजारी गांव, कावेरी कालोनी, वेस्टर्न कोर्ट, फाईन 2, विराशा हाईट कालोनी शामिल हैं. जो अपने आप में दर्शाता है कि इस वार्ड में स्लम से लेकर वीआईपी कालोनी निर्मित हैंं. जहां पर कोई ना कोइ्र समस्या बनी हुई है. बारिश शुरूहोने वाली है समय रहते अगर नालों और सीवेज की सफाई नहीं हुई तो जल भराव की स्थिति बन सकती है जिससे जनता को आर्थिक हानि के साथ ही जनहानि का खतरा बन सकता है.
वार्ड 82 ज्योति मिश्रा
सौंदर्यीकरण, लाइटों और पार्को का विकास
मेरे द्वारा अपने वार्ड में जनता की मांग पर लगातार विकास कार्य किए गए हैं. सर्वप्रथम जिन स्थानों पर सडक़ बहुत अधिक खराब थी उनका का निर्माण कराया गया. कई स्थानों पर पार्कों का विकास किया गया. अपने क्षेत्र में सौंदर्यीकरण लाइटों को भी पार्षद निधि से लगाया गया, इसके साथ ही सीवेज की मुख्य समस्या जिसको विधायक से अनुरोध कर अमृत योजना में शिकायत वाले क्षेत्रों में कार्य प्रारंभ कराया गया. जेके टाउन में सबसे बड़ी पानी की समस्या को इस सप्ताह में ही पूरे क्षेत्र को पानी घर घर पर्याप्त पहुंच सके इसका भी समाधान कराया गया. बारिश आने के पूर्व नालों की सफाई एवं स्वच्छता के मामले में स्वयं स्थान पर जाकर निरीक्षण किया जाता है. इसके अतिरिक्त अगर जनमानस की और जो शिकायतें प्राप्त होती है स्वयं व्यक्तिगत पहुंचकर सभी की समस्याओं को सुना जाता है. इसके साथ अगर कोई कार्य अधूरे रह गये है उनको भी शीघ्र ही इस वर्ष समाधान किया जाएगा.
ज्योति मिश्रा, बीजेपी पार्षद वार्ड 82
गायत्री शर्मा
वार्ड में 40 प्रतिशत नलों के कनेक्शन
पूर्व पार्षद ने बताया कि इस वार्ड में सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है. इस क्षेत्र में नालों की सफाई नहीं हुई हैं, वार्ड की अधिकांश कालोनियों में सडक़ें उखड़ रही हैं. जगह जगह गड्ढे हो रहे हैं. जो दो पहिया वाहनों को दुर्घटना को आमंत्रित करते हैं. कोलार क्षेत्र में जनता सबसे ज्यादा टेक्स देती है. यहां की कालोनियों में पूरी तरह से नल कलेक्शन भी नहीं हुए हैं. इस क्षेत्र में अधिकतर मल्टियों में नलों के कनेक्शन नहीं दिए गए हैं. बड़ी मुश्किल से वार्ड की कालोनियों में 40 प्रतिशत कनेक्शन हुए होंगे. वहीं बिजली के ट्रांसफार्मरों का मेंटेनेंस नहीं हो रहा है जिससे यहां पर बिजली की समस्या बनी रहती है. इन समस्याओं लिए नगर निगम और बिजली विभाग दोषी है.
गायत्री प्रसाद शर्मा, कांग्रेस के पूर्व पार्षद वार्ड 82
जनता का कहना है
दीपक
बंजारी सी सेक्टर सुभाष मार्केट में इलेक्टिक की दुकान विगत 10 वर्षां से संचालित है. यहां पर बारिश आने पर पूरी सडक़ पर पानी भर जाता है. क्योंकि सडक़ के दोनों तरफ नालियां नहीं बनाई गई. पिछले साल 80 फिट वाली मेन रोड बनी थी. यहां पर सडक़ किनारे नाली बनी थी, उस नाली पर पुलिया बनाई गई जो दुकानों और मुख्य सडक़ से नीची बनाई और नाली में बरसात का पानी जाने के लिए कोई रास्ता नहीं दिया गया. जिससे थोड़ी सी बारिश से पानी सडक़ पर भर जाता है और उसके बाद दुकानों में भर जाता है, पिछले साल मेरी दुकान में पानी भर जाने से एक लाख रुपए का नुकसान हुआ था. दो दिन पहले हुई बारिश से पूरी सडक़ व दुकान के अंदर पानी भरने लगा था.
दीपक रामचंदानी, दुकान संचालक, सुभाष मार्केट
योगेश
यहां पर सीवेज की सफाई नहीं होती है, जाम होने पर स्वयं के खर्चे पर सफाई करवानी पड़ती है. साथ इस कालोनी में स्ट्रीट लाइट तो जलती ही नहीं हैं. जिससे शाम को महिलाओं और बच्चों को निकलने में परेशानी होती है.
योगेश सिंह, रहवासी, गणपति इन्क्लेव
गोपाल
यहां की सडक़ पूरी तरह से उखड़ी हुई है. सडक़ पर गड्ढे हो गए हैं. जिसे बनवाया नहीं गया है. अब बारिश शुरू हो गई है. पैदल लोगों निकलना मुश्किल हो जाएगा. वहीं स्ट्रीट लाईट बंद होने से अंधेरा बना रहता है.
गोपाल रजक, लाउंड्री संचालक गणपति इन्क्लेव मार्केट
अंकित
यहां की कालोनी के अंदर झाडू लगाने कोई नहीं आता है, रहवासियों को अपने घरके सामने स्वयं ही झाडू लगाना पड़ती है, हमारे बगल में बारिश का पानी भर गया है जिससे मच्छर बढ़ेंगे. वहीं सीवेज की सफाई भी नहीं होती है. जिससे यहां पर बदबू आती रहती है.
अंकित लोधी, रहवासी, मंदाकिनी कॉलोनी

Next Post

दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की मौत

Mon Jun 8 , 2026
ग्वालियर: एनएच-44 हाईवे पर सिमरिया टेकरी के पास सोमवार सुबह करीब 11बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। हादसा […]

You May Like