
रीवा। बैकुंठपुर थाना के डेल्ही गांव में 72 वर्षीय दधिवल शुक्ला की लात-घूंसों से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी परिवार के ही लोग बताए जा रहे हैं।
बताया गया कि रात में मवेशी चराने को लेकर विवाद हुआ था। सुबह घर से निकलते ही आरोपियों ने बुजुर्ग को घेरकर जमीन पर गिरा दिया और बेरहमी से पीटा, जिससे मौके पर मौत हो गई।
परिजनों ने देवराज और भाईलाल पर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को एसजीएमएच भेजकर मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
