इंदौर:किशनगंज पुलिस ने कांकड़पुरा महूगांव क्षेत्र में सट्टा लिखते हुए पांच लोगों को पकड़ा है. आरोपियों के पास से नकदी और सट्टा पर्चियां बरामद की गई हैं.थाना प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अमित दुधिया से 800 रुपए, जावेद से 1100 रुपए, सोहेल से 700 रुपए और हिमांशु उर्फ मोनू यादव से 1300 रुपए नकद तथा सट्टा अंक लिखी पर्चियां और लीड पेन जब्त किए. मौके से विशाल यादव को भी पकड़ा. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच पूछताछ शुर कर दी है.
Next Post
न्यायालय के आदेश पर अमानत में खयानत का केस दर्ज
Wed Mar 11 , 2026
इंदौर:सांवेर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर ग्राम कजलाना निवासी लीलाधर के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.थाना प्रभारी विजयशंकर महोबिया ने बताया कि प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड, सांवेर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई. न्यायालय में लंबित एक प्रकरण के दौरान […]
