
मक्सी. भगवान श्री जगन्नाथ की सोमवार को मक्सी के अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज द्वारा रथयात्रा निकाली गई. भटोड़ चौक से सुबह 9 बजे रथ यात्रा की शुरुआत की गई. यात्रा नया बाजार, मस्जिद चौक, जैन मंदिर मार्ग, मक्सी बस स्टैंड परिसर से होते हुए चंद्रवंशी खाती समाज की धर्मशाला पहुंची.
रथयात्रा का अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज के समाजसेवियों, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे, मंडल अध्यक्ष गोविंद गोलू पटेल, भाजपा मंडल मंत्री सुनील नानू पंड्या, मनोज पटेल, हिंदू उत्सव समिति मक्सी अध्यक्ष हंसराज जैन, हरीश भावसार, गुड्डू पांडे, योगेश भावसार, नगर परिषद मक्सी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मेहरबान सिंह पटेल, हर्षवर्धन सिंह टाइगर पटेल ने भगवान श्री जगन्नाथ का पूजन ओर फूल बरसा कर रथ यात्रा का स्वागत सत्कार किया. रथ यात्रा में समाज के युवाओं और बुजुर्गो की टोलियां भगवा चोला पहन बैंड बाजों पर बज रहे भजनों पर थिरकते हुए चल रहे थे तो वही चंद्रवंशी खाती समाज की महिलाएं भी रथ यात्रा में शामिल हुई. भगवान श्री जगन्नाथ उनकी बहन सुभद्रा देवी और बड़े भाई बलभद्र का रथ खींचने की समाज के भक्त गणों में होड़ देखने को मिली.
